Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

◆◆ *​सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: मकेर और अमनौर प्रखंडों के शामिल होने से बिहार के सबसे बड़े आयोजना क्षेत्रों में से एक बनेगा 'सोनपुर आयोजना क्षेत्र', कुल क्षेत्रफल होगा लगभग 800 वर्ग कि०मी०* ​छपरा, 06 जुलाई 2026 ◆ सारण के जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के प्रस्तावित विस्तार को लेकर हितधारकों (Stakeholders) की बैठक आहूत की गई। यह बैठक विस्तारित आयोजना क्षेत्र के संदर्भ में पूर्व में प्राप्त दावा-आपत्तियों के सफलतापूर्वक निराकरण के उपरांत बुलाई गई थी। ◆ इस बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के द्वितीय विस्तार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया, जिसे अग्रेतर प्रक्रिया के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जायेगा. सक्षम स्तर से स्वीकृति होने के बाद इसकी अधिसूचना निर्गत की जायेगी. जिसके बाद मकेर एवं अमनौर प्रखंडों को शामिल करते हुए इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इस ऐतिहासिक विस्तार के साथ ही यह आयोजना क्षेत्र बिहार राज्य के सबसे बड़े आयोजना क्षेत्रों में से एक के रूप में स्थापित होगा। ◆ ​बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सारण के माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी ने अपने संबोधन में इस विज़न की सराहना करते हुए कहा कि नया विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र भविष्य में 'नया पटना' (New Patna) के स्वरूप में विकसित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महा-आयोजना को धरातल पर उतारते समय क्षेत्र के अन्नदाताओं यानी किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और विकास की हर प्रक्रिया में उनकी प्रभावी व सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ◆ ​जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान सोनपुर आयोजना क्षेत्र के क्रमिक विकास और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में वर्ष 2023 में अधिसूचित (Notified) किए गए आयोजना क्षेत्र का दायरा वर्ष 2025 में विस्तारित कर लगभग 600 वर्ग किलोमीटर (599.00 वर्ग कि०मी०) किया गया था, जिसमें दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, गड़खा और परसा के कई क्षेत्रों को शामिल किया गया था। वर्तमान में प्रस्तावित द्वितीय विस्तार के उपरांत इसमें मकेर एवं अमनौर प्रखंडों को भी जोड़ दिया गया है। इस नए विस्तार से लगभग 200 वर्ग किलोमीटर (199.94 वर्ग कि०मी०) का अतिरिक्त क्षेत्र सम्मिलित होगा, जिससे अब कुल क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 800 वर्ग किलोमीटर (798.94 वर्ग कि०मी०) हो जाएगा, जिसके अंतर्गत कुल 575 राजस्व ग्राम और 3 शहरी प्रशासनिक इकाइयाँ शामिल होंगी। ◆ ​विस्तार की आवश्यकता एवं मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र में हरिहरनाथपुरम ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, सोनपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, हरिहरनाथ कॉरिडोर और फिल्म सिटी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रस्तावित व क्रियाशील हैं। ​सड़क व कनेक्टिविटी अवसंरचना: NH 139W, शेरपुर-दिघवारा ब्रिज, पटना रिंग रोड, गंगा-अम्बिका पथ तथा गंगा-नारायणी पथ के कारण छपरा-पटना राजमार्ग एवं अन्य संपर्क मार्गों के किनारे तीव्र विकास को सुव्यवस्थित करना है। ◆ ​पर्यटन एवं सांस्कृतिक संवर्धन: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला, ऐतिहासिक हरिहरनाथ मंदिर और धार्मिक स्थल अम्बिका भवानी स्थान जैसे प्रमुख केंद्रों को वैश्विक पटल के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना। ​नियोजित विकास और ◆ आर्थिक अवसर: बढ़ती आबादी को देखते हुए बुनियादी ढांचे (सड़क, पानी, बिजली, आवास) पर दबाव को कम करना, परिवहन व स्वच्छता सेवाओं को अपग्रेड करना, तथा नए व्यावसायिक अवसरों एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना। ◆ ​इस बैठक में माननीय सोनपुर विधायक श्री विनय सिंह, माननीय छपरा विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , नगर आयुक्त छपरा, सभी संबंधित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ​#सोनपुर #आयोजना #क्षेत्र #meeting #stakeholders #urbanplanning #saran #sonepur Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

8 views | Saharsa, Bihar | Jul 6, 2026

MORE NEWS

◆◆ *​सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: मकेर और अमनौर प्रखंडों के शामिल होने से बिहार के सबसे बड़े आयोजना क्षेत्रों में से एक बनेगा 'सोनपुर आयोजना क्षेत्र', कुल क्षेत्रफल होगा लगभग 800 वर्ग कि०मी०* ​छपरा, 06 जुलाई 2026 ◆ सारण के जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के प्रस्तावित विस्तार को लेकर हितधारकों (Stakeholders) की बैठक आहूत की गई। यह बैठक विस्तारित आयोजना क्षेत्र के संदर्भ में पूर्व में प्राप्त दावा-आपत्तियों के सफलतापूर्वक निराकरण के उपरांत बुलाई गई थी। ◆ इस बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के द्वितीय विस्तार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया, जिसे अग्रेतर प्रक्रिया के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जायेगा. सक्षम स्तर से स्वीकृति होने के बाद इसकी अधिसूचना निर्गत की जायेगी. जिसके बाद मकेर एवं अमनौर प्रखंडों को शामिल करते हुए इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इस ऐतिहासिक विस्तार के साथ ही यह आयोजना क्षेत्र बिहार राज्य के सबसे बड़े आयोजना क्षेत्रों में से एक के रूप में स्थापित होगा। ◆ ​बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सारण के माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी ने अपने संबोधन में इस विज़न की सराहना करते हुए कहा कि नया विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र भविष्य में 'नया पटना' (New Patna) के स्वरूप में विकसित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महा-आयोजना को धरातल पर उतारते समय क्षेत्र के अन्नदाताओं यानी किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और विकास की हर प्रक्रिया में उनकी प्रभावी व सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ◆ ​जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान सोनपुर आयोजना क्षेत्र के क्रमिक विकास और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में वर्ष 2023 में अधिसूचित (Notified) किए गए आयोजना क्षेत्र का दायरा वर्ष 2025 में विस्तारित कर लगभग 600 वर्ग किलोमीटर (599.00 वर्ग कि०मी०) किया गया था, जिसमें दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, गड़खा और परसा के कई क्षेत्रों को शामिल किया गया था। वर्तमान में प्रस्तावित द्वितीय विस्तार के उपरांत इसमें मकेर एवं अमनौर प्रखंडों को भी जोड़ दिया गया है। इस नए विस्तार से लगभग 200 वर्ग किलोमीटर (199.94 वर्ग कि०मी०) का अतिरिक्त क्षेत्र सम्मिलित होगा, जिससे अब कुल क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 800 वर्ग किलोमीटर (798.94 वर्ग कि०मी०) हो जाएगा, जिसके अंतर्गत कुल 575 राजस्व ग्राम और 3 शहरी प्रशासनिक इकाइयाँ शामिल होंगी। ◆ ​विस्तार की आवश्यकता एवं मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र में हरिहरनाथपुरम ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, सोनपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, हरिहरनाथ कॉरिडोर और फिल्म सिटी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रस्तावित व क्रियाशील हैं। ​सड़क व कनेक्टिविटी अवसंरचना: NH 139W, शेरपुर-दिघवारा ब्रिज, पटना रिंग रोड, गंगा-अम्बिका पथ तथा गंगा-नारायणी पथ के कारण छपरा-पटना राजमार्ग एवं अन्य संपर्क मार्गों के किनारे तीव्र विकास को सुव्यवस्थित करना है। ◆ ​पर्यटन एवं सांस्कृतिक संवर्धन: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला, ऐतिहासिक हरिहरनाथ मंदिर और धार्मिक स्थल अम्बिका भवानी स्थान जैसे प्रमुख केंद्रों को वैश्विक पटल के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना। ​नियोजित विकास और ◆ आर्थिक अवसर: बढ़ती आबादी को देखते हुए बुनियादी ढांचे (सड़क, पानी, बिजली, आवास) पर दबाव को कम करना, परिवहन व स्वच्छता सेवाओं को अपग्रेड करना, तथा नए व्यावसायिक अवसरों एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना। ◆ ​इस बैठक में माननीय सोनपुर विधायक श्री विनय सिंह, माननीय छपरा विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , नगर आयुक्त छपरा, सभी संबंधित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ​#सोनपुर #आयोजना #क्षेत्र #meeting #stakeholders #urbanplanning #saran #sonepur Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Saharsa News