नवादा: नवादा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून 2026 को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला
Nawada, Nawada | Jun 19, 2026 नवादा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) नवादा के प्रांगण में आयोजित होगा।