नवादा सदर अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, परिवार वाले गोद में उठाकर ले जाते दिखे इलाज कराने ।
नवादा सदर अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के कारण मरीज के परिजनों को खुद मरीजों को उठाना पड़ रहा है। यह अमानवीय स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है जहाँ समय पर मदद न मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सहायता न मिलने पर परिजन खुद मरीज को गोद में उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाने को मजबूर दिखे । इस वीडियो में देखिए कैसे स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही और नाइंतजामी का खामियाजा आम मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 29, 2026