लखनपुर: पुहपुटरा की 35 वर्षीय महिला समूह का पैसा पटाने घर से निकली, नहीं लौटी, गुम इंसान दर्ज, पता बताने पर ₹5000 इनाम की घोषणा
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा की 35 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वही परिजनों ने लखनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस और परिजन लापता महिला की खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों ने पता बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। लापता महिला का नाम भी विफाइयां बाई पति राजू राम बताया जा रहा है।