होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी रोड: श्रीकृष्णा एग्रो एजेंसी पर नकली कीटनाशक से मूंग फसल खराब, किसान की शिकायत पर कार्रवाई
नर्मदापुरम के हिरणखेड़ा में नकली कीटनाशक दवा के उपयोग से मूंग फसल पूरी तरह खराब हो गई। जिसे लेकर किसान ने कीटनाशक बेचने वाले मालाखेड़ी रोड स्थित कृष्णा एग्रो एजेंसी के संचालक की शिकायत की। जिसके बाद कृषि विभाग हरकत में आया और कृष्णा एग्रो एजेंसी पर छापा मार, जांच की।मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार ब्लैक गोल्ड ब्रांड की कीटनाशक दवा के सैंपल लिए।