ऊंचाहार: सांवापुर नेवादा गाँव के किशोर की प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सांवापुर नेवादा गांव के रामपाल का 16 वर्षीय बेटा विशाल कुमार मुंबई की किसी निजी कम्पनी में काम करता था।बुधवार को रक्षाबंधन त्योहार पर घर आने के लिए ट्रेन पर बैठा था, गुरुवार की सुबह नैनी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई, पोस्टमार्टम की कार्यवाई के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।