भिवानी: प्रचार सामग्री छापने से पहले पूरी करनी होगी तमाम औपचारिकताएं: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी महावीर कौशिक ने जिला में पंजीकृत सभी प्रिंटिंग प्रेस को चुनाव पैम्फलेट, पोस्टर और संबंधित सामग्री की छपाई और प्रकाशन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीसी ने कहा सभी पंजीकृत मुद्रकों और प्रकाशकों को चुनाव पैम्फलेट, पोस्टर आदि की छपाई के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना होगा अन्यथा