भिवानी: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बैंक कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के मुख्य सिपाही रोहित ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को ललोदा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ललोदा टोहाना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।