घाघरा: गुनिया गांव में मिट्टी मोरम सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने घाघरा सीओ सह बीडीओ को सौपा आवेदन
Ghaghra, Gumla | Jul 7, 2026 घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव में मिट्टी मोरम सड़क में अनियमित को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ सह बीडियो खाखा सुशील कुमार को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि कोहिपाठ पंचायत के गुनिया गांव में साहू टोला से बाकी नदी तक मुखिया फंड से लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर मोरमी कारण किया गया है। जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है।