धरहरा: श्रेया पटेल ने बढ़ाया धरहरा की प्रखंड का मान, 70वीं बीपीएससी में सफलता हासिल कर बनीं बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर गांव की प्रतिभाशाली बेटी श्रेया पटेल ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर बिहार प्रशासनिक सेवा में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हेमजापुर गांव, बल्कि पूरे धरहरा प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है। सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया तथा लोगों ने मिठाइया