जगाधरी: धौडंग में पारिवारिक झगड़े में रॉड और ईंटों से किया गया हमला, चार लोग हुए घायल
सदर थाना क्षेत्र के धौडंग गांव में तीन भाइयों के बीच पारिवारिक झगड़ा हो गया। एक भाई ने अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ मिलकर दूसरे भाइयों व परिवार पर डंडों, रॉड व ईंटों से हमला कर दिया। इस झगड़े में परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर उसके पिता व भाई समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।