जगाधरी: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यमुनानगर में किया ध्वजारोहण, पेरड की ली सलामी
हरियाणा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह यमुनानगर में हुआ। 15 अगस्त को यहां तेजली खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उनके साथ यमुनानगर के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने इसके बाद अपने संबोधन भी देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ी लड़ाई में योगदान देने वाले सभी वीरों को याद किया।