जगाधरी: कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बाढ़ प्रभावित चिंतपूर व खानूवाला गांव का किया दौरा
सोन नदी के किनारे टूटने की वजह से जगाधरी विधानसभा के कई गांव में बाढ़ आई जिससे गांव में काफी नुकसान हुआ है जिसके चलते आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कँवरपाल गुर्जर ने बाढ़ प्रभावित चिंतपूर व खानूवाला गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गांव में हर सहायता देने का आश्वासन दे दिया है और सरकार भी हर तरह से उनकी मदद करेगी।