जगाधरी: थाना छप्पर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गहने और नकदी लेकर हुई लापता, मामला दर्ज
थाना छप्पर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की द्वारा नकदी और गहने लेकर लापता होने का एक मामला सामने आया है । नाबालिग लडकी के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी 16 साल की लडकी 14 अगस्त को घर से बिना बताए 20 तोले सोने के आभूषण और एक लाख 80 रूपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है । अपने स्तर पर लडकी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई अता पता नहीं चला ।