कोटपूतली: कोटपुतली में सेना भर्ती पर जागरूकता सत्र, विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
Kotputli, Alwar | Apr 28, 2026
कोटपूतली में हंस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विशेष सत्र में कर्नल आलोक रंजन ने विद्यार्थियों को सेना भर्ती की आधुनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्ती 17.5 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए होती है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक दक्षता दोनों महत्वपूर्ण हैं।