मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान
सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन मंदिर से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर तक अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए फुटपाथों पर लोगो के द्वारा किये गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।वहीं कुछ लोगों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए समय भी दिया गया है। जिसके तहत कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया है।