मुरादाबाद: रामगंगा पुल का निरीक्षण करने पहुंची इंजीनियरों की टीम, मुरादाबाद को रामपुर रोड से कनेक्ट करने का इकलौता जरिया है यह पुल
इंजीनियरों की एक टीम मुरादाबाद के रामपुर रोड पर रामगंगा पर बने पुल का निरीक्षण करने पहुंची है। ये पुल अपनी मियाद कई साल पहले ही पूरी कर चुका है। करीब 4 साल पहले इस पुल को मरम्मत के लिए कुछ टाइम को बंद किया गया था। इसके बाद फिर से इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। कटघर से आगे रामपुर रोड पर नदी पर बना ये पुल शहर को रामपुर रोड से जोड़ने के मात्र एक जरिया हैं।