मुरादाबाद: मुरादाबाद में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
मुरादाबाद में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तथा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दो ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिनमे एक ज्ञापन सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम का है। ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि 11 गांव के सभी किसान चाहते है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण न हो।