मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 70 दुकानें को निगम के द्वारा अतिक्रमण के नाम पर हटाए जाने के विरोध में, लोगो ने की सड़क जाम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुकुवार को नगर निगम ने जेल रोड पर अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और खोखों पर लाल निशान लगा दिए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। दुकानों पर लाल निशान लगने से खोखे वाले भड़क गए हैं। खफा दुकानदारों और खोखे वालों ने जेल रोड पर सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया है और निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू की।