मुरादाबाद: जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की शहरी क्षेत्र में मकान की छतों के ऊपर अनाधिकृत रूप से स्थापित होर्डिंग्स के स्ट्रक्चरों को तत्काल प्रभाव से हटवा दिए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि नियम विरुद्ध तरीके से कहीं भी होर्डिंग पोल या स्ट्रक्चर स्थापित नहीं होने चाहिए। सड़कों पर भी अवैध तरीके से स्थापित होर्डिंग पोल हटाए जाएं।