बाढ़: बाढ़ में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, अनुमंडल अस्पताल बना रणक्षेत्र; पुलिस ने संभाला मोर्चा
Barh, Patna | Jul 5, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा गोसाई चौक के पास शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद में पूर्व छात्र नेता लेखू उर्फ गौरव टंडन पर कुछ बदमाशों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। सूत्रों से रविवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा बाइक में टक्कर मारने के बाद शुरू हुआ।