ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के आनंद नगर में स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप
ग्वालियर में गुरुवार रात गोलीकांड से सनसनी फैल गई। बहोड़ापुर के आनंद नगर में स्कूटी सवार 28 वर्षीय युवक विवेक मीणा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक के सिर में गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।