दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, गंभीर घायल
रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने किसी बात को लेकर सफाई कर्मचारी गंगा शरण पुत्र ख्यालीराम को पीट पीट कर घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।