अंबिकापुर: ग्राम कंठी के पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर के साथ मारपीट, घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद, मामला हुआ दर्ज
सरगुजा जिले के दारिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी में बुधवार की दोपहर पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वही घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पटवारी की शिकायत पर दरिमा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।