कलान: कलान क्षेत्र की अरिल नदी में बाढ़ के पानी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
कलान। थाना क्षेत्र के गांव सियूड़ी निवासी 38 वर्षीय नरसिंह पुत्र रामदयाल मंगलवार को गांव के समीप अरिल नदी के बाढ़ के पानी में साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में नरसिंह की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका