कोटपूतली: पीला जोहड़ में सैकड़ों मछलियां मरीं, दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
Kotputli, Alwar | Jul 1, 2026
कोटपूतली। सांगटेड़ा गांव के पीला जोहड़ में सैकड़ों मछलियों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से पड़ी मरी मछलियों से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी नगर परिषद व प्रशासन ने कोई कार्रवाही नहीं हुई है।