बसंतराय: बसंतराय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आई टी आई छात्रा की मौत, परिवार में मातम एवं कोहराम मच गया।
बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के पकड़िया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम कैथपुरा गांव निवासी मोहम्मद मंसूर की 25 वर्षीय इकलौती पुत्री शबनम खातून की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शबनम खातून आई टी आई कालेज से पढ़कर घर लौट रही थी इसी बीच पकड़िया पेट्रोल पंप के समीप अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।