बलौदा: पनोरापारा से 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा की बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी फिरत राम चौहान को पनोरापारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फिरत राम चौहान अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।