खैरलांजी: 16 साल बाद तमिलनाडु में मिला खुर्सीपार निवासी लापता युवक, हमदर्द सेल ने परिवार से कराया मिलन
खैरलांजी तहसील के ग्राम खुर्सीपार निवासी आशीष साकरे, जो पिछले 16 वर्षों से लापता था, उसे बालाघाट पुलिस की हमदर्द सेल ने तमिलनाडु से खोज निकाला। पुलिस टीम ने आशीष के भाई और बहन को साथ लेकर तमिलनाडु पहुंचकर उसकी पहचान सुनिश्चित की तथा उसे सकुशल परिवार से मिलवाया। आशीष के घर लौटने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लंबे समय बाद बेटे के मिलने से परिवार भावुक