बांका: गोलाहू गांव में बंदर ने घर के बाहर खेल रहे एक बालक पर किया हमला, बालक जख्मी
Banka, Banka | Apr 30, 2026 गोलाहू गांव में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे घर के बाहर खेल रहे एक बालक पर बंदर ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार गोलाहू गांव निवासी सोनू कुमार स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खेल रहा था।इस दौरान एक बंदर ने उसे पर हमला कर दिया।