सहारनपुर: सहारनपुर में राजस्व टीम के सामने जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, घटना का वीडियो हुआ वायरल, सीओ सदर ने दी जानकारी
सहारनपुर के गांव दतौली मुगल में जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। राजस्व टीम की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, यह घटना 23 जून की बताई जा रही है। जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में सीओ सदर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी।