जमुई: विधानसभा घटना के विरोध में आईआईपी ने अंबेडकर चौक पर किया धरना
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026 बिहार विधानसभा में सहरसा विधायक एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई.पी. गुप्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट के विरोध में आईआईपी की जमुई जिला इकाई ने गुरुवार 4 बजे अंबेडकर चौक पर धरना दिया। वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।