गुन्नौर: गांव कैल में नवनिर्मित लेंटर का हिस्सा सपोर्ट हटने के कारण भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से 3 मजदूर हुए घायल
बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी चंद्रशेन के मकान पर सोमवार को करीब 2500 स्क्वायर फिट के एरिया में लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर डालने के बाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक से एक तरफ की सपोर्ट हट गई। जिससे नवनिर्मित लेंटर का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया। लेंटर के मलबे में दबने से राजमिस्त्री सत्यराम सहित तीन मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।