जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस केंद्र में वाहन परेड, एसपी ने वाहनों की स्थिति और दस्तावेजों की जांच की
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस केंद्र में वाहन परेड आयोजित कर पुलिस वाहनों की स्थिति, रख-रखाव, लॉग बुक, रनिंग बुक, ईंधन उपयोग और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान खराब वाहनों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी वाहनों के दस्तावेज अद्यतन रखने, नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।