देवबंद: मोहाली ब्लास्ट की जांच में देवबंद कनेक्शन, जैश नेटवर्क से जुड़े युवक को गिरफ्तार, OTP साझा करने का आरोप
पंजाब के मोहाली ब्लास्ट मामले की जांच अब सहारनपुर के देवबंद तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार गिरफ्तार युवक मोहत्सीम का नाम पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में सामने आया है।