निर्मली: निर्मली थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बेरियर चौक के पास एक बाइक से 90 बोतल नेपाली शराब बरामद की
Nirmali, Supaul | Jul 12, 2026 निर्मली थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बेरियर चौक के पास एक बाइक से 90 बोतल नेपाली शराब बरामद की। पुलिस वाहन को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि तलाशी में बाइक की डिक्की व उस पर लदे शराब के कार्टन से कुल 90 बोतल नेपाली शराब मिली। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।