सदर: शहर से बाहर होंगी मीट, मांस व मछली की दुकानें, नगर निगम सदन में प्रस्ताव हुआ मंजूर
नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए मीट-मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में टाउनहाल में हुई सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।