शाहजहांपुर: राहुल के पैर की सफल प्लास्टिक सर्जरी के बाद छलका परिजनों का दर्द, बोले डॉ. के.पी. गुप्ता ने एक रुपया भी नहीं लिया
शाहजहाँपुर। 15 वर्षीय राहुल के पैर की सफल प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसके परिजनों ने वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। राहुल के नाना ने बताया कि हादसे के बाद वे इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हर जगह उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में भी पैर काटने की बात कही गई थी।