राजापाकर: राजापाकड़ के लगूराव चवर के गड्ढे में फेंकी हुई दवा मिली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजापाकर के लगुराव चवर के एक गड्ढे में सरकारी दवा फेंका हुआ पाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का पुष्टि पब्लिक एप नहीं करती है। हालांकि, वायरल वीडियो बुधवार की बताई जा रही है। अलग-अलग सोशल चैनल पर वीडियो वायरल होने के बाद सूत्र है कि अधिकारी जांच पड़ताल करने में जुट गई है।