तरहसी: तरहसी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-आइडीए कार्यक्रम की हुई शुरुआत, बीडीओ और सीओ ने खाई दवा
Tarhasi, Palamu | Aug 10, 2024 फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शनिवार से एमडीए-आइडीए कार्यक्रम की शुरूआत हो गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी वरूण कुमार, अंचलाधिकारी नवीन पूर्ति एवं प्रमुख प्रिया कुमारी ने फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए 187 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 135356 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।