तरहसी: राजद के पलामू जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान ने जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों का किया मनोनयन
राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान ने गुरूवार को जिला के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन करते हुए कमिटी का विस्तार किया है। सभी से संगठन हित में बेहतर कार्य करने एवं विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज करने का निर्देश दिया है। पनु यादव, नर्वदेश्वर सिंह उर्फ नारो सिंह, गणेश मेहता, मुस्ताक अहमद, संजय यादव एवं अजहर अली को उपाध्यक्ष बनाया है।