तरहसी: मिडिल स्कूल चौक पर गिरा विशाल पिपल का पेड़, कई दुकानें क्षतिग्रस्त-युवती गंभीर
तरहसी प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल चौक पर स्थित विशाल पिपल का पेड़ शुक्रवार दोपहर अचानक गिर गया, जिससे एक दर्जन छोटी बड़ी दुकानें जहां क्षतिग्रस्त हो गयी है, वहीं तीन मोटरसाइकिल दब गयी। एक युवती को गंभीर चोट लगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है।