मुगलसराय: बरहुली में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बच्चों को बांटी क्रिकेट सामग्री, कराया प्रतियोगिता का आयोजन
नियामताबाद ग्राम सभा बरहुली में सोमवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने ग्रामीण बच्चों के बीच खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को बैट, बॉल, स्टंप और टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई। डॉ. बिंद ने अपने निजी खर्च से गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया।