सोनो: रक्षाबंधन पर झाझा डाकघर खुला रहा, राखियों की समय पर डिलीवरी में जुटे डाककर्मी
Sono, Jamui | Aug 23, 2026 भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग भी राखियों की समय पर डिलीवरी को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को अवकाश के बावजूद दस बजे से झाझा डाकघर खुला रहा। डाककर्मी पूरे दिन राखियों की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े कार्यो में जुटे रहे।रक्षाबंधन को लेकर डाकघर में राखी भेजने वालों की आवाजाही बनी रही। दूर-दराज और दूसरे शहरों में रहन