बागपत: ग्राम मुजफ्फरपुर कनवाड़ा की महिला को सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में गंवाए 24 घंटे, हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल दौड़े
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे ग्राम मुजफ्फरपुर कनवाड़ा निवासी 27 वर्षीय निशा पत्नी अंकुर ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने घेर में बिटौड़े पर पुआल लगा रही थी। जमीन से पुआल उठाते समय सफेद रंग के करीब डेढ़ फुट लंबे सांप ने हाथ की एक अंगुली में डस लिया। उसके चिल्लाने पर स्वजन व अन्य लोग वहां पर पहुंचे। उसे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना ले जाया गया।