हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई सामूहिक विवाह की अनुश्रवण समिति की बैठक
Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2024 कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जाये।प्राप्त आवेदनों का विकास खण्डो के स्तर से सत्यापन जल्द कराया जाये। लाभार्थी चयन में शासनादेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।