हुज़ूर: शिफ्टिंग के विरोध में मंत्री के बंगले पहुंचे रहवासी, दीपक नगर से 35 परिवारों को बाग मुगालिया किया शिफ्ट
Huzur, Bhopal | May 18, 2026 भोपाल के दीपक नगर बावड़ियाकलां स्थित झुग्गी बस्ती से 35 परिवारों को प्रशासन द्वारा बाग मुगालिया एक्सटेंशन में शिफ्ट किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पुनर्वास का विरोध कर रहे रहवासियों ने सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचकर ज्ञापन सौंपा |