मथुरा: अग्नि शमन सेवा सप्ताह का आगाज, कामड हाउस से एसएसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मथुरा में आज से अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कामड हाउस से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत करना है अक्सर छोटी सी लापरवाही बड़ी आग का कारण बन जाती है