कानपुर: बिच्छू गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरापुर क्षेत्र में बिच्छू गैंग के सरगना गौरव जैन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बचने की कोशिश की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और गैंग से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
👉 कानपुर की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
.
.
.
#Kanpur #KanpurPolice #Encounter #Chakeri #CrimeNews