गोरखपुर: सूरजकुंड में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने सूरजकुंड में बन रहे नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के तमाम इंजीनियर भी मौजूद रहे। निर्माणाधीन नाले के लिए खोदे गए गड्ढे पर बैरिकेडिंग नहीं किए जाने पर नगर आयुक्त ने खासा नाराजगी जाहिर किया। नाला बना रहे ठेकेदार को उन्होंने निर्देशित किया कि नाला समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हो जाना चाहिए।